Aaj Ekadashi hai ya dwadashi, आज एकादशी है या द्वादशी: आज 5 नवंबर 2026 को कैलेंडर देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि एकादशी है या द्वादशी, तो इसका जवाब थोड़ा खास है। आज सुबह एकादशी तिथि है और इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यानी आज एक ही दिन में दोनों तिथियों का संयोग देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें -
भगवान विष्णु के भक्तों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लेकिन तिथि बदलने का समय जानना भी जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो व्रत, पूजा और पारण की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज एकादशी कब तक रहेगी, द्वादशी कब शुरू होगी और व्रत का पारण किस दिन किया जाएगा।
