अध्यात्म

आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा 3 मार्च 2026, चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं, चंद्र ग्रहण देखना शुभ या अशुभ, चंद्र ग्रहण कैसे देख सकते हैं

Aaj Chandra grahan kab dikhega 3 march 2026 (handra Grahan dekhna chahiye ya nahi ), आज का चंद्र ग्रहण कैसे देखें : आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो फाल्गुन पूर्णिमा पर लगा है। भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26 बजे उदय होगा और ग्रहण का अंतिम चरण 6:47 बजे तक दिखेगा। उत्तर-पूर्व भारत में बेहतर दिखाई दे सकता है। कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या चंद्र ग्रहण देखना शुभ होता है? क्या चंद्र ग्हरण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है?

Image

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं, क्या नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देख सकते हैं

Aaj Chandra grahan kab dikhega 3 march 2026 (handra Grahan dekhna chahiye ya nahi ), आज का चंद्र ग्रहण कैसे देखें : आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ा है जो शाम 6:47 तक रहेगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर आज का ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय चमत्कार है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा काला या लाल दिखाई देता है। यह घटना केवल पूर्णिमा पर होती है, क्योंकि तब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक विपरीत होता है। अब इस चंद्र ग्रहण को लेकर सवाल उठते हैं कि क्या ग्रहण नंगी आंखों से देखना चाहिए? देखना भी चाहिए कि नहीं? तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब:

आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा

यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो फाल्गुन पूर्णिमा पर लगा है। भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26 बजे उदय होगा और ग्रहण का अंतिम चरण शाम 6:26 से 6:47 बजे तक दिखेगा। केवल 15-20 मिनट। उत्तर-पूर्व भारत में बेहतर दिखाई दे सकता है।

चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं

हिंदू मान्यताओं और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को देखना अशुभ नहीं माना गया है। हमारे ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, सामान्य व्यक्ति चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। यह देखना वर्जित नहीं है। लेकिन कुछ विशेष श्रेणियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

वह कहते हैं कि बेहद बीमार लोग, जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, बुजुर्ग, बहुत छोटे बच्चे या गर्भवती महिलाएं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा उन्हें प्रभावित कर सकती है।

क्या बिना चश्मे के चंद्र ग्रहण देख सकते हैं

अब आते हैं इस सवाल पर कि क्या चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देख सकते हैं? तो इस सवाल का भी जवाब हां है। विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष चश्मे के नग्न आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल चंद्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं होती। यह सूर्य की रोशनी से चमकता है। जैसा कि हम सूर्य ग्रहण में देखते हैं कि खतरनाक अल्ट्रा वायलेट किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाती है, चंद्र ग्रहण में ऐसा कुछ नहीं होता। ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे रोशनी बहुत कम हो जाती है।आंखों तक हानिकारक UV किरणें भी नहीं पहुंचती हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article