अध्यात्म

आज चांद कब निकलेगा 2 अप्रैल 2026: क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखेगा, क्या आज ग्रहण वाला चांद है? जानें आज चांद देखना है या नहीं

Aaj chand kab niklega 1 april 2026 (आज चांद निकलने का समय), Moonrise time today: आज 2 अप्रैल 2026 को पूर्णिमा का चांद कब निकलेगा? जानें आज चंद्र दर्शन का सही समय, क्या आज ग्रहण लगेगा या नहीं और आज चांद देखना चाहिए या नहीं। यहां पढ़ें 2 अप्रैल 2026 के चांद निकलने का समय और पूर्णिमा से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Image

आज चांद कब निकलेगा 2 अप्रैल 2026

Aaj chand kab niklega 2 april 2026 (आज चांद निकलने का समय), Moonrise time today: बहुत से लोग आज आसमान की ओर देखकर जानना चाहते हैं कि क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखाई देगा और क्या आज ग्रहण वाला चांद है या नहीं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज 2 अप्रैल 2026 का दिन खास माना जा रहा है, क्योंकि आज चैत्र पूर्णिमा पड़ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आज का दिन हनुमान जयंती की वजह से भी खास है। पूर्णिमा का चांद धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और कई लोग इस दिन चंद्र दर्शन कर पूजा या व्रत से जुड़ी परंपराएं निभाते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज चांद कब निकलेगा और क्या आज ग्रहण लगने वाला है, तो यहां आसान भाषा में पूरी जानकारी दी गई है।

आज 2 अप्रैल चांद कब निकलेगा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 2 अप्रैल 2026 को चांद शाम करीब 6:41 बजे दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, लेकिन आमतौर पर शाम के समय चंद्र दर्शन किए जा सकते हैं। पूर्णिमा का चांद अक्सर सूर्यास्त के आसपास ही निकलता है, इसलिए आज शाम आसमान साफ होने पर चांद आसानी से देखा जा सकता है।

क्या आज 2 अप्रैल को पूर्णिमा का चांद है

आज 2 अप्रैल 2026 को पूर्णिमा तिथि पड़ रही है, जिसे चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन धार्मिक रूप से खास माना जाता है और कई जगह इसे हनुमान जयंती से भी जोड़ा जाता है। वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार इस दिन चंद्रमा लगभग पूरी तरह प्रकाशित रहता है और 99% से ज्यादा हिस्सा दिखाई देता है। खगोल विज्ञान के अनुसार पूर्णिमा वह अवस्था होती है जब सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी के विपरीत दिशा में होते हैं, जिससे चांद पूरा गोल और चमकीला दिखाई देता है।

क्या आज ग्रहण वाला चांद है?

2 अप्रैल 2026 को चंद्र ग्रहण नहीं है। साल 2026 का प्रमुख चंद्र ग्रहण मार्च महीने में बताया गया था, इसलिए आज दिखाई देने वाला चांद सामान्य पूर्णिमा का चांद होगा। इसका मतलब है कि आज चंद्र दर्शन बिना किसी बाधा के किया जा सकता है और धार्मिक रूप से भी यह दिन शुभ माना जाता है।

पूर्णिमा का चांद क्यों माना जाता है खास

पूर्णिमा का चांद शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इस दिन ध्यान, पूजा या दान-पुण्य करते हैं। चैत्र पूर्णिमा को नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है। अगर आप आज चांद देखना चाहते हैं, तो शाम के समय खुले आसमान वाली जगह पर जाकर आसानी से पूर्णिमा का सुंदर चांद देख सकते हैं।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article