रमजान का छठवां रोजा आज, जानिए क्यों होता है ये खास?

Sixth Roza Of Ramadan : आज 24 फरवरी को 6वां रोजा रखा जा रहा है। छठवां रोजा इसी सब्र और फरमाबर्दारी की सीख देता है। जो इंसान सच्ची नीयत और ईमानदारी के साथ रोजा रखता है, वही असल मकसद को हासिल करता है। आइए जानते हैं कि छठवां रोजा क्यों खास है और इस दिन सेहरी और इफ्तार का क्या समय है?

Sixth Roza Of Ramadan : 19 फरवरी 2026 से रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हुई थी। उसी क्रम में आज 24 फरवरी 2026 को छठवां रोजा रखा जा रहा है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है और इसे रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना कहा जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान फज्र से मगरिब तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर सब्र, परहेजगारी और इंसानियत को मजबूत करने की कोशिश करते हैं।

6वां रोजा क्यों खास है

6वां रोजा क्यों खास है?

रमजान की खास बात यह है कि इसी महीने पवित्र कुरआन की आयतें नाज़िल हुई थीं। इसलिए यह महीना इबादत, तिलावत और नेक कामों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। छठवां रोजा पहले अशरे यानी रहमत के दिनों में आता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।

End of Feed