अध्यात्म

आज 3 मार्च 2026 को ग्रहण का टाइम क्या है, आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, भारत में ग्रहण कब दिखेगा

आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि है और आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि व पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में लगेगा। यहां देखें कि आज के चंद्र ग्रहण का टाइम क्या है, आज ग्रहण कब से कब तक लगेगा। क्या आज का ग्रहण भारत में दिखेगा। नोट करें ग्रहण कितने बजे से देख सकते हैं। देखें ग्रहण खत्म हो गया है क्या।

Image

आज 3 मार्च 2026 को ग्रहण का टाइम क्या है, कब से कब तक रहेगा

3 मार्च 2026 का दिन खगोलीय दृष्टि से बेहद खास है। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है और इसे लेकर लोगों में उत्सुकता भी है और धार्मिक जिज्ञासा भी। आज का चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर लग रहा है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, यह ग्रहण सिंह राशि व पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण में लग रहा है। इसी के साथ ही कई लोग जानना चाहते हैं कि आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, कितने बजे से लगेगा और भारत में यह किस समय दिखाई देगा। जानें कि ग्रहण समाप्त हो गया है क्या। यहां आपके हर सवाल का समय सहित विस्तार से जवाब दिया गया है।

3 मार्च 2026 को ग्रहण का टाइम क्या है

आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का संपूर्ण समय दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। यही वह अवधि है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ेगी और ग्रहण की खगोलीय प्रक्रिया पूरी होगी। हालांकि यह पूरा समय भारत में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण का अधिकांश भाग दिन के समय हो रहा है। फिर भी पंचांग और खगोल विज्ञान के अनुसार यही आधिकारिक ग्रहण काल है।

3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण कब से है

  • चंद्र ग्रहण की शुरुआत आज दोपहर 3:20 बजे होगी। इसके बाद धीरे-धीरे पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढकना शुरू करेगी।
  • ग्रहण का मध्यकाल शाम 5:04 बजे रहेगा। यह वह समय होता है जब ग्रहण अपने चरम पर होता है और चंद्रमा पर छाया का प्रभाव सबसे अधिक होता है।
  • इसके बाद ग्रहण का अंतिम चरण शुरू होगा और शाम 6:47 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है।

चंद्र ग्रहण का टाइम

अगर आप सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा, तो इसका सीधा जवाब है आज का चंद्र दोपहर 3:20 बजे से आरंभ होगा। हालांकि इसका सूतक काल 9 घंटे पहले से यानी सुबह 6:20 बजे से आरंभ हो जाएगा।

इसी समय से ग्रहण की खगोलीय प्रक्रिया शुरू मानी जाएगी। हालांकि इस समय चंद्रमा आकाश में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह दिन का समय है। इसलिए लोग इसे प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख पाएंगे, लेकिन पंचांग के अनुसार ग्रहण लग चुका होगा

भारत में चंद्र ग्रहण का टाइम

आज 3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण India में पूरी तरह दिखाई नहीं देगा, क्योंकि इसकी शुरुआत और मध्यकाल सूर्यास्त से पहले हो रहा है। भारत में चंद्रमा का उदय अलग-अलग शहरों में लगभग शाम 6:15 बजे से 6:30 बजे के बीच होगा। जब चंद्रमा आसमान में दिखाई देगा, तो उस समय ग्रहण अपने अंतिम चरण में होगा।

चूंकि ग्रहण की समाप्ति शाम 6:47 बजे है, इसलिए भारत में लोग केवल अंतिम कुछ मिनटों का हल्का छाया प्रभाव ही देख पाएंगे। साफ आसमान होने पर पूर्व दिशा में उगते चंद्रमा पर ग्रहण की झलक देखी जा सकती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article