अध्यात्म

8 November 2024 Panchang: पंचांग से जानिए छठ पर्व के उषा अर्घ्य दिन कब होगा सूर्योदय, कब किया जाएगा पारण

8 November 2024 Panchang (8 नवंबर 2024 आज का पंचांग): छठ व्रत के उषा अर्घ्य के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में इस समय सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया जाएगाा। आइए जानें अब पूरा पंचांग।

Image

8 November 2024 Panchang

8 November 2024 Panchang (8 नवंबर 2024 आज का पंचांग): पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन छठ व्रत का पारण किया जाएगा। आज के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपने व्रत को खोल सकती हैं। आज के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस समय में सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। पूजा पूरी होने के बाद व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण कर सकती हैं। आइए अब जानें आज का पूरा पंचांग।

8 November 2024 Panchang (8 नवंबर 2024 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,शुक्ल पक्ष,पर्व -छठ पूजा,सूर्य पूजा

तिथि- सप्तमी

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-06:38am

सूर्यास्त-05:31 pm

नक्षत्र-उत्तरा आषाढा

चन्द्र राशि -मकर,स्वामी ग्रह -शनि

सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-गरज12:21pm फिर वणिज

योग: शूल

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54 am से 12:29 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:23pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:21pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;41am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:03pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12बजे तक

क्या करें-आज शुक्रवार है। वैभव लक्ष्मी का महापर्व है। छठ माता की पूजा करें। सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत पूर्ण करें। आज बहुत पावन दिवस है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ करें। आज छठ माता की पूजा करें । सूर्य उपासना बहुत ही श्रद्धा से होती है। आज धार्मिक यात्रा भी की जाती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए गायत्री मंत्र का जप करें। दुर्गासप्तशती का पाठ आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। आज वजन के बराबर अन्न दान भी किया जा सकता है। आज व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप व वर्तमान रोग नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित सफलता की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। भगवान के नाम का जप करने से पाप नष्ट होते हैं।

क्या न करें-भोजन दूषित न हो।बहुत ही सात्विक भोजन करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article