8 February 2025 Panchang In Hindi: आज जया एकादशी व्रत है। ये व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी व्रत माना जाता है। कहते हैं ये व्रत रखने से मनुष्य को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग अनुसार आज जया एकादशी तिथि रात 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी तिति लग जाएगी। ज्योतिष अनुसार आज श्री रामचरितमानस का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है।विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज सायंकाल हवन करें ।परिवार के लोग मिलकर भगवन्नाम संकीर्तन करें। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
8 February 2025 Panchang In Hindi
आज का पंचांग 8 फरवरी 2025
संवत---पिङ्गला
विक्रम संवत 2081
माह-माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी,एकादशी महाव्रत
तिथि- शुभ एकादशी
दिवस -शनिवार
सूर्योदय-07:05am
सूर्यास्त-6:04pm
नक्षत्र- मृगशिरा
चन्द्र राशि - मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- गर
योग- वैधृति
8 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त (8 February 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-12:14pm से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक
अमृत काल-06:07am से 07:41am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
