7 May 2025 Panchang: आज नहीं रहेगा अभिजीत मुहूर्त, फिर किस मुहूर्त में होंगे शुभ काम, देखें पूरा पंचांग यहां

7 May 2025 Panchang: आज भैरो उपासना का दिवस है। समस्त शिव परिवार की उपासना करें। दशमी तिथि है। आज भगवान शंकर जी के साथ भैरो जी की उपासना बहुत पुण्यदायी होता है। इस अति गर्मी में मिष्ठान व जल का दान पुण्य देता है। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। देखें आज का पूरा पंचांग।

7 May 2025 Panchang: वैशाख महीन चल रहा है। इस पवित्र माह में किसी गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। नदी के तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। किसी भी कार्य के निर्विध्न रूप से प्रारंभ व सम्पूर्ण सम्पन्न होने तक श्री गणेश उपासना का बहुत महत्व है। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। अब देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

7 May 2025 Panchang

आज का पंचांग 7 मई 2025 (Aaj Ka Panchang 7 May 2025)

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-वैशाख, शुक्ल पक्ष

तिथि - दशमी 10:21 am तक फिर एकादशी

End of Feed