Shardiya Navratri 2026 (navratri ke 6 din kis rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के छठे दिन का रंग): शारदीय नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक चलता है, जिस दौरान मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही 9 दिनों तक व्रत रखने का विधान है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है, जो कि मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी को समर्पित है। मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और गुरु ग्रह के दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भी देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है।
आज नवरात्रि के छठे दिन किस रंग के कपड़े पहनें (photo- ai gemini)
नवरात्रि में माता दुर्गा के 9 स्वरूपों के हिसाब से उनके प्रिय रंगों यानी कलर के कपड़ों को धारण करना भी शुभ होता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि नवरात्रि के छठे दिन यानी आज कौन से रंग का कपड़ा पहनना शुभ रहेगा।
नवरात्रि के छठे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के छठे दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है। हरे रंग को शांति, प्रकृति, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस रंग को जीवन में किसी नए कार्य की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। हरे रंग का आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है, बल्कि इसे देखकर मन शांत होता है और मानसिक सुकून मिलता है। हरे रंग के कपड़े पहनने के अलावा आज आप मां कात्यायनी को हरे रंग की चीजें भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा पूजन में हरे रंग की पूजा सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मां कात्यायनी का प्रिय रंग
हरे के अलावा लाल और पीला भी मां कात्यायनी के पसंदीदा कलर हैं। इन रंगों के कपड़े भी आज आप नवरात्रि के छठे दिन पहन सकते हैं। मान्यता है कि इन रंगों को देखकर मां कात्यायनी को बहुत प्रसन्नता होती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आज कौन सी देवी की पूजा होगी, आज पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है
लाल और पीले रंग का धार्मिक महत्व
लाल रंग को ऊर्जा, शक्ति, साहस और उग्रता का प्रतीक माना जाता है, जबकि पीला रंग भक्ति, शुद्धता, ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। लाल रंग के कपड़े पहनने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है। साथ ही शरीर में स्फूर्ति आती है। वहीं, पीले रंग के कपड़े मन को शांत करने के साथ-साथ सकारात्मकता को अट्रैक्ट करते हैं।
कात्यायनी देवी की प्रिय चीजें क्या हैं
बता दें कि मां कात्यायनी को गुलाब के फूल अति प्रिय हैं। इसके अलावा फलों में केला प्रिय है। केले के अलावा आज आप देवी को शहद का भोग भी लगा सकते हैं, लेकिन इस दौरान उनके पसंदीदा मंत्र 'ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥' का जाप जरूर करें।
