अध्यात्म

Vijaya Ekadashi Parana Time 2024: जानें विजया एकादशी पारण मुहूर्त

6 March 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 6 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन विजया एकादशी मनाई जाती है। इसके अलावा इस दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र और योग व्यतीपात रहेगा। जानिए 6 मार्च का पूरा पंचांग।

Image

6 March 2024 Panchang In Hindi

6 March 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 6 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, योग व्यतीपात और वरीयान्, करण बल और बालव रहेगा। इसके अलावा राहुकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सूर्य राशि कुंभ और चंद्र राशि धनु रहेगी। इस दिन अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा। 6 मार्च के व्रत-त्योहारों की बात करें तो इस दिन विजया एकादशी मनाई जाएगी। अब जानिए 6 मार्च का पूरा पंचांग।

विजया एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2024 Date)

विजया एकादशी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 6 मार्च 2024 की सुबह 06:30 बजे से शुरू होकर 7 मार्च 2024 की सुबह 04:13 बजे तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार विजया एकादशी व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा।

विजया एकादशी व्रत पारण समय 2024 (Vijaya Ekadashi Vrat Parana Time 2024)

विजया एकादशी व्रत का पारण समय 7 मार्च की दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से शाम 4 बजकर 4 मिनट तक तक रहेगा। वहीं पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।

6 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (6 March 2024 Shubh Muhurat)

सुबह 05:02 से 05:51 तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। 05:27 AM से 06:41 AM तक प्रातः सन्ध्या मुहूर्त रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 से 03:17 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 06:22 से 06:46 तक तो वहीं सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त शाम 06:24 से 07:38 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10:17 से 11:49 तक तो निशिता मुहूर्त देर रात 12:07 से 12:56 बजे तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article