6 January 2025 Panchang: पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन कब होगा सूर्योदय, यहां जानिए पूरा पंचांग

6 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 6 जनवरी 2025): पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन सूर्योदय का समय 7 बजकर 15 मिनट पर होगा। वहीं आज के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शाम के 7 बजकर 7 मिनट पर रहने वाला है। अब जानिए पूरा पंचांग।

6 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 6 जनवरी 2025): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सोमवार है। परम पिता शिव उपासना का दिवस है। शिवपुराण का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आज वर्ष का प्रथम सोमवार है। आज के दिन महामृत्युजंय मंत्र का जाप करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

6 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 6 जनवरी 2025)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -सप्तमी,,व्रत -सोमवार व्रत

End of Feed