5 May 2025 Panchang: आज सीता नवमी (Sita Navami 2025) और मां बगलामुखी जयंती (Baglamukhi Jayanti 2025) है। इसके अलावा दुर्गाअष्टमी भी है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। वैशाख महीना चल रहा है और इस माह जल, फल व धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। ऐसे में इन चीजों का दान जरूर करें। इस पवित्र माह में किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। सोमवार व्रत नियम पूर्वक रहकर प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व वहां दीपक जलाएं। मन को निर्मल रखें। जानिए आज का पूरा पंचांग।
5 May 2025 Panchang
5 मई 2025 पंचांग
संवत--- विक्रम संवत 2082
माह-वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि - अष्टमी 07:37 am तक फिर नवमी
पर्व-अष्टमी सोमवार व्रत
दिवस -सोमवार
सूर्योदय-05:38am
सूर्यास्त-6:58pm
नक्षत्र- आश्लेषा 02:02 pm तक फिर मघा
चन्द्र राशि - कर्क,स्वामी ग्रह-चन्द्रमा 02:02 pm तक फिर सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य
सूर्य राशि- मेष
करण-- बव 07:28 am फिर बालव
योग-वृद्धि
सीता नवमी पूजा मुहूर्त 2025 (Sita Navami Puja Muhurat 2025)
सीता नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 10:58 से 13:38
सीता नवमी मध्याह्न का क्षण - 12:18
बगलामुखी जयंती मुहूर्त 2025 (Baglamukhi Jayanti Muhurat 2025)
बगलामुखी जयन्ती पूजा का मुहूर्त सुबह 07:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।
5 मई 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:58 am से 12:49 pm तक
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक
अमृत काल-06:02am से 07:43am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
