4 June 2025 Panchang: पंचांग से जानिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय, दिशा शूल और खास उपाय

4 June 2025 Panchang: बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन महेश नवमी का त्योहार मनाया जाता है। आज नवमी तिथि रात 11:55 तक रहेगी फिर दशमी लग जाएगी। जानिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय क्या रहेगा।

4 June 2025 Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष नवमी, दिवस बुधवार है। ज्येष्ठ नवमी व्रत रहे। आज भैरो जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। तंत्र में माता काली जी की उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। घर के मन्दिर में चतुर्दिक दीपक जलाएं व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। माता दुर्गा जी के 32 नाम का संकीर्तन करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अब जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय क्या रहेगा।

4 June 2025 Panchang

संवत- विक्रम संवत 2082

माह- ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - नवमी 11:55pm तक फिर दशमी

End of Feed