3 June 2025 Panchang (आज का पंचांग 3 जून 2025): आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष अष्टमी, दिवस मंगलवार है। ज्येष्ठ मंगलवार व्रत रहे। हनुमान जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। बजरंगबली की उपासना करें। किसी हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें, वहां पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रहें। भंडारा करवाएं उससे पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है ।मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़,चारा ,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। घर के मन्दिर में चतुर्दिक दीपक जलाएं व सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। भगवान नाम का संकीर्तन करें। बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य उपासना भी करें। ब्रम्हमुहूर्त में हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
आज का पंचांग 3 जून 2025
संवत--- विक्रम संवत 2082 माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष
तिथि - अष्टमी
पर्व- ज्येष्ठ मंगलवार व्रत
दिवस -मंगलवार,,सूर्योदय- 05:05 am,सूर्यास्त-7:07pm
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी
चन्द्र राशि - -सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य
सूर्य राशि- वृष
करण-- वणिज
योग- हर्षण
शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:52am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:28pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:23pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक
अमृत काल-06:04am से 07:45am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:24तक रात
संध्या पूजन-06:21pm से 07:03pm तक
दिशा शूल - ऊत्तर दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
क्या न करें - बड़े भाई व पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।
