अध्यात्म

3 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और सूर्योदय समय

3 January 2025 Panchang: परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुथी तिथि है। आज शुक्रवार है। वर्ष के तृतीय दिवस श्री विष्णु जी व माता लक्ष्मी जी की उपासना का दिवस है। आज भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

3 January 2025 Panchang In Hindi

3 January 2025 Panchang: आज विनायक चतुर्थी है। इस दिन अन्न -वस्त्र, कम्बल का दान करें। परमपिता भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं। विष्णु पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं। भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आज वर्ष का पहला वैभव लक्ष्मी व्रत भी है। जानिए आज का पूरा पंचांग।

विनायक चतुर्थी मुहूर्त 2025 (Vinayak Chaturthi 2025 Muhurat)

विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त 3 जनवरी 2025 की सुबह 11:24 से दोपहर 01:28 बजे तक रहेगा। चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 3 जनवरी को 01:08 AM से होगा और इसकी समाप्ति रात 11:39 बजे होगी।

3 जनवरी 2025 पंचांग

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष

पर्व -चतुर्थी

व्रत -शुक्रवार

तिथि-चतुर्थी

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-07:09am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र- धनिष्ठा 10:24 pm तक फिर शतभिषा

चन्द्र राशि - मकर,स्वामी ग्रह -शनि 10 :48 am तक फिर कुम्भ

सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- वणिज 12:27 pm तक फिर विष्टि

योग- वणिज 12:55 pm तक फिर विष्टि

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-12:05 pm से 12;46 pm तक

विजय मुहूर्त-02:27 5pm से 03:29pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:23pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:07am तक

अमृत काल-06:07am से 07:45am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक

दिशा शूल-पश्चिम व पश्चिम -दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article