29 May 2025 Panchang: ज्येष्ठ शु्क्ल तृतीया पर बना सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से मिलेगा विशेष लाभ

29 May 2025 Panchang: गुरुवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन रात 10 बजकर 38 मिनट पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। जानिए इस दिन के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

29 May 2025 Panchang: ज्येष्ठ माह की तृतीया पर भगवान विष्णु की पूजा बहुत ही पुण्यदायी रहेगी। आज पीपल की पूजा करें। किसी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण करें। श्री विष्णु उपासना करके विधिवत नियम पूर्वक दान पुण्य करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है। आज विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु जी की उपासना से सभी कष्ट समाप्त होता है। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

पंचांग 29 मई 2025

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - तृतीया

पर्व- तृतीया

दिवस -गुरुवार

सूर्योदय- 05:09 am

सूर्यास्त-7:08pm

नक्षत्र- मृगशिरा

चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह -बुध

End of Feed