ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग वास्तव में खास होते हैं। चाहे इनका जीवन राह आसान न हो, लेकिन ये अपने आत्मबल और विश्लेषण क्षमता से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की ताकत रखते हैं और यही वजह है कि ये जहां भी रहते हैं, वहीं चमकने लगते हैं।
मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से गंभीर, अंतर्मुखी और रहस्यमयी होते हैं। इनकी बातों और सोच में बहुत गहराई होती है, जिससे ये दूसरों को सहज ही प्रभावित कर लेते हैं।
किसी भी विषय को गहराई से समझने की आदत मूलांक 7 वालों को बाकी लोगों से अलग बनाती है। रिसर्च, लेखन, तकनीकी और आध्यात्मिक क्षेत्रों में ये खूब तरक्की सफल होते हैं।
मूलांक 7 के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। इन्हें अपनी राह खुद बनानी पसंद होती है और कई बार ये बिना किसी के सहारे के भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर लेते हैं। ये जो सोच लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं।
इन लोगों की सोच सिर्फ भौतिकता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह आध्यात्मिक और दार्शनिक पक्ष में भी गहराई से जुड़ी होती है। ये योग, ध्यान और साधना में भी रुचि रखते हैं।
मूलांक 7 के लोग अपने शांत और प्रभावशाली स्वभाव के कारण किसी भी समूह, संस्था या स्थान में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये अपने कार्यों से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।