29 January 2025 Ko Kya Hai: 29 जनवरी 2025 को माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन मौनी अमावस्या मनाई जा रही है। ऐसे में इंटरनेट पर इस चीज को लेकर काफी सर्च हो रहा है कि क्या आज सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। दरअसल ये कन्फ्यूजन अमूमन हर अमावस्या पर होती है क्योंकि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है। लेकिन ये भी जान लें कि हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण नहीं होता है। चलिए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है।
29 January 2025 Ko Surya Grahan Hai Kya
29 जनवरी 2025 सूर्य ग्रहण (29 January 2025 Ko Surya Grahan Hai Kya)
29 जनवरी को न ही सूर्य ग्रहण लग रहा है और न ही चंद्र ग्रहण। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज से ठीक दो महीने बाद यानी 29 मार्च को लगेगा। पंचांग अनुसार ये ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी।
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण बरमूडा, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, हंगरी, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, आयरलैंड, और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में दिखाई देगा।
