28 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल विशेष उपाय

28 January 2025 Panchang: आज कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, दिन मंगलवार है। इस समय महाकुम्भ स्नान चल रहा है। जानिए आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

28 January 2025 Panchang: आज हनुमान जी की उपासना करें।सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें। आज का व्रत हनुमान जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। बजरंग बली की उपासना का दिवस है। सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। मकर सूर्य के होने पर सूर्य आत्मबल प्रदान करते हैं। सूर्य उपासना से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न के साथ तिल -गुड़ का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। हनुमान चालीसा के 07 पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। त्रयोदशी रुद्राभिषेक का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता, पिता,वृद्ध ,गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। फलाहार व्रत रहें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें।

28 January 2025 Panchang

28 January 2025 Panchang In Hindi

28 जनवरी 2025 पंचांग (28 January 2025 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed