28 January 2025 Panchang: आज हनुमान जी की उपासना करें।सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें। आज का व्रत हनुमान जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। बजरंग बली की उपासना का दिवस है। सुंदरकांड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। मकर सूर्य के होने पर सूर्य आत्मबल प्रदान करते हैं। सूर्य उपासना से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न के साथ तिल -गुड़ का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। हनुमान चालीसा के 07 पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। त्रयोदशी रुद्राभिषेक का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता, पिता,वृद्ध ,गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। फलाहार व्रत रहें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
28 जनवरी 2025 पंचांग (28 January 2025 Panchang)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्दशी 07:33am तक फिर अमावस्या
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-07:22am
सूर्यास्त-05:31pm
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 09 am तक फिर उत्तराषाढ़ा
चन्द्र राशि - धनु,स्वामी-गुरु 02:53 pm तक फिर मकर ,स्वामी -शनि
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- विष्टि 08;11am तक फिर शकुनि
योग-वणिज 12 pm तक फिर सिद्धि
28 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त (28 Janaury 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-12:13 pm से 12:53 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:22pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:23pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:01m से 05:06am तक
अमृत काल-06:05am से 07:44am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:06pm तक
दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
