26 May 2025 Panchang In Hindi: क्या इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त समेत सोमवार का पूरा पंचांग यहां

26 May 2025 Panchang In Hindi: इस दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लग जाएगी। जिस कारण इस दिन वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। यहां हम आपको बताएंगे 26 मई का पूरा पंचांग।

26 May 2025 Panchang In Hindi: 26 मई को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। बता दें ये व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पड़ता है। इस दिन ये अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 27 मई को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगी। इस दिन वट सावित्री व्रत के अलावा मासिक कार्तिगाई और दर्श अमावस्या भी रहेगी। राहुकाल सुबह 07:09 से 08:52 तक रहेगा। चलिए जानते हैं 26 मई 2025 का पूरा पंचांग।

वट सावित्री व्रत मुहूर्त 2025 (Vat Savitri Vrat Muhurat 2025)

वट सावित्री व्रत की शुरुआत 26 मई 2025 की दोपहर 12:11 बजे से होगी और समाप्ति 27 मई 2025 को सुबह 08:31 बजे होगी। पूजा के लिए शाम 6 से 8 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

End of Feed