25 September 2024 Panchang: पंचांग से जानिए जीवित्पुत्रिका पूजा का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त

25 September 2024 Panchang: पंचांग के अनुसार इस साल जितिया का व्रत 25 सितंबर 2024 को भी रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार क्या होगा जितिया पूजा का शुभ मुहूर्त।

25 September 2024 Panchang (25 सितंबर 2024 पंचांग): 25 सितंबर 2024 आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन जितिया का व्रत भी रखा जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा। आज के दिन अष्टमी तिथि 12 बजकर 10 मिनट तक है रहने वाला है। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में शुभ काम नहीं करना चाहिए। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

जितिया पूजा मुहूर्त 2024 (Jitiya Puja Muhurat 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जितिया का व्रत 25 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 43 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

End of Feed