अध्यात्म

24 February 2024 Panchang: आज का पंचांग, जानें माघी पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

24 February 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 24 फरवरी का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस दिन माघी पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और मासी मागम त्योहार मनाया जाएगा। जानिए इन सभी त्योहारों के शुभ मुहूर्त और 25 फरवरी का पूरा पंचांग।

Image

24 February 2024 Panchang In Hindi

24 February 2024 Panchang In Hindi (24 फरवरी 2024 का पंचांग): पंचांग अनुसार 24 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन माघी पूर्णिमा मनाई जाती है। जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व माना गया है। इसके अलावा इस दिन गुरु रविदाय जयंती मनाई जाएगी। मासी मागम और ललिता जयन्ती भी इसी दिन पड़ रही है। कुल मिलाकर ये दिन त्योहारों और शुभ मुहूर्तों से भरा रहेगा। जानिए 24 फरवरी का पूरा पंचांग।

Guru Ravidas Jayanti 2024 Date (गुरु रविदास जयंती 2024)

इस साल 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती की 647वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 24 फरवरी 2024 की शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगी।

Masi Magam 2024 Date And Time (मासी मागम 2024 तिथि व मुहूर्त)

मासी मागम त्योहार 24 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। मागम् नक्षत्रम् का प्रारम्भ 23 फरवरी 2024 की शाम 07:25 पर होगा और इसकी समाप्ति 24 फरवरी 2024 की रात 10:20 बजे होगी।

Magh Purnima 2024 Date And Time (माघी पूर्णिमा 2024 की तारीख व मुहूर्त)

माघी पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03:33 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 24 फरवरी की शाम 05:59 बजे होगी।

24 February 2024 Panchang In Hindi (25 फरवरी 2024 का पंचांग)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:11 AM से 06:02 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:36 AM से 06:52 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:12 PM से 12:57 PM
  • विजय मुहूर्त 02:29 PM से 03:14 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:15 PM से 06:40 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:17 PM से 07:33 PM
  • अमृत काल 07:39 PM से 09:27 PM
  • निशिता मुहूर्त 12:09 AM, फरवरी 25 से 12:59 AM, फरवरी 25

24 February 2024 Ashubh Muhurat (24 फरवरी 2024 अशुभ मुहूर्त)

राहुकाल सुबह 09:43 से 11:09 तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 02:00 से 03:26 बजे तक, आडल योग सुबह 06:52 से रात 10:20 बजे तक, दुर्मुहूर्त सुबह 06:52 से 07:38 तक, गुलिक काल सुबह 06:52 से 08:18 बजे तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article