24 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन मंगलवार है। आज हनुमान जी को पूजा का दिवस हैं। आज शंकर जी की उपासना करें, रुद्र के अष्टम अवतार की पूजा तिथि भी है। आज हनुमान चालीसा के 07 पाठ का बहुत महत्व है। मंगलवार व्रत रहें। दान पुण्य करें। शिव पिता व माता दुर्गा जगत की माता हैं। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। अब देखिए 24 दिसंबर का पूरा पंचांग।
24 दिसंबर 2024 पंचांग
संवत---पिंगला विक्रम संवत 2081
माह-पौष, कृष्ण पक्ष
पर्व - मंगलवार व्रत
तिथि- नवमी 07:54 pm तक फिर दशमी
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-07:08am
सूर्यास्त-05:24pm
नक्षत्र- हस्त 12:19 pm तक फिर चित्रा
चन्द्र राशि -- कन्या,स्वामी ग्रह -बुध
सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण- गर 07:58 pm तक फिर वणिज
योग- शोभन 08:55 pm तक फिर अतिगण्ड
24 दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:54 am से 12:34 pm तक
विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:23pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:04m से 05:05am तक
अमृत काल-06:03am से 07:42am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:28तक रात
संध्या पूजन-06:24 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
