अध्यात्म

24 August 2024 Panchang: आज मनाई जाएगी हल छठ, पंचांग से जानिए ललही छठ पूजा का मुहू्र्त, राहुकाल और अन्य शुभ मुहूर्त

24 August 2024 Panchang: इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन तक रहेगी। पंचांग अनुसार 24 अगस्त को हल छठ पर्व मनाया जाएगा। जिसे ललही छठ, हरछठ, रांधण छठ और षष्ठी छठ के नामसे जाना जाता है। यहां जानिए 24 अगस्त का पंचांग और हल छठ पूजा मुहूर्त।

Image

24 August 2024 Panchang

24 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 24 अगस्त को हल षष्ठी मनाई जाएगी। जिसे हल छठ (Hal Chhath 2024 Puja Muhurat), ललही छठ (Lalahi Chhath 2024), कमरछठ (Kamar Chhath 2024), षष्ठी छठ (Sashti Chhath 2024) आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन बलराम जयंती (Balaram Jayanti 2024) भी मनाई जाएगी। हल छठ पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। चलिए पंचांग से जानते हैं हल छठ पूजा मुहूर्त (Harchhath Puja Muhurat 2024)।

हल छठ पूजा मुहूर्त 2024 (Hal Chhath 2024 Puja Muhurat)

हल छठ पूजा का मुहूर्त 24 अगस्त की सुबह 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम तक रहेगा। इस व्रत में बलराम जी, हल और ललही माता की पूजा की जाती है।

24 अगस्त 2024 पंचांग (24 August 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- 07:54pm तक पंचमी रहेगी फिर खष्ठी लग जाएगी

व्रत व पर्व- बलराम जयन्ती

दिवस-शनिवार

सूर्योदय-05:47am

सूर्यास्त-06:51pm

नक्षत्र- अश्वनी06:07 pm तक तत्पश्चात भरणी

चन्द्र राशि- मेष स्वामी

सूर्य राशि-सिंह

करण- तैतिल 08am तक फिर गरज

योग: - गण्ड 06:08 am तत्पश्चात वृद्धि

24 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त (24 August 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52am से 12:40 pm

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:28pm से 07:24 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक

अमृत काल-06:03am से 07;53am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 9 बजे से 10:30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज भाद्रपद माह का खष्ठी भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत है। श्री बलराम उपासना का पवित्र दिवस है। उपवास करें। दैहिक,दैविक व भौतिक उन्नति प्राप्ति का व्रत है। आज शनिवार है। शनि व बुध ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। अन्न व वस्त्र दान करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा। आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री सूक्त का पाठ करें।लड्डू गोपाल जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल आम, नीम व पीपल का पेड़ लगाएं। तिल दान से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। भगवान विष्णु का 1000 नाम जप करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें।विग्रह पूजन करें। घर मे लड्डू गोपाल लाकर उनकी पूजा से अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। पीपल को जल दें। पीपल की 07 परिक्रमा करें। किसी के साथ अन्याय मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article