22 December 2024 Panchang: पंचांग से जानिए पौष महीने की कृ्ष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन क्या होगा अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 December 2024 Panchang (22 दिसंबर 2024 पंचांग): पौष मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि आज के दिन दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आज के दिन कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

22 December 2024 Panchang (22 दिसंबर 2024 पंचांग): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन रविवार है। रात्रि में कालाष्टमी पूजा है। आज माता दुर्गा जी की उपासना करें,शक्ति पूजा तिथि भी है। आज दुर्गासप्तशती के पाठ का बहुत महत्व है। माता की उपासना करें। माता दुर्गा जगत की माता हैं।वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। माता दुर्गा के 32 नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज सात अन्न के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह व्रत फलाहारी होता है। 09 ग्रह के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। रुद्राभिषेक करें। प्रातःकाल ब्रम्ह मुहूर्त में श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। अब आइए जानें पूरा पंचांग।

22 December 2024 Panchang (22 दिसंबर 2024 पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व -कालाष्टमी व्रत

End of Feed