अध्यात्म

21 May 2023 Rashifal In Hindi: आज मकर व कर्क राशियों को व्यापार में होगा भारी मुनाफा, जानें राशि अनुसार कैसा होगा आपका दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 21, 2023, 07:10 AM IST

21 May 2023 Rashifal In Hindi: आज 21 मई 2023, दिन रविवार है। आज का दिन मकर और कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। इन राशियों के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। जानिए मकर, मीन, कुंभ, धनु समेत सभी राशियों का दैनिक राशिफल यहां।

Image

Horoscope Today, 21 May 2023

21 May 2023 Rashifal In Hindi: आज के दिन चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। शनि कुम्भ व गुरु मेष में है। सूर्य वृष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

राशिफल 21 मई 2023 (Horoscope 21 May 2023)

1. मेष- आज एकादश शनि तथा द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नौकरी में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3. मिथुन-सूर्य द्वादश शुभ है। आज के दिन एकादश गुरु व द्वादश चन्द्रमा नौकरी के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से एकादश बिजनेस के लिए अच्छा है। गुरु भाग्यभाव तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज वृष राशि में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह- चन्द्रमा दशम व गुरु अष्टम रहकर स्वास्थ्य के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

6. कन्या- चन्द्रमा तथा सूर्य इसी राशि से नवम रहकर नौकरीसम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी कुम्भ का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर स्वास्थ्य के लिए शुभ फलदायक हैं। नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। शमी का वृक्ष लगाएं।

8 वृश्चिक- सूर्य सप्तम भाव में रहकर व्यावसायिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर- सूर्य इसी राशि से पंचम में व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

11. मकर- सूर्य चतुर्थ व शनि भी इसी राशि में है। चन्द्रमा वृष तथा गुरु मेष में है। नौकरी को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- शनि कुम्भ तस्थ सूर्य इसी राशि से तृतीय व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। नौकरी में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंशियल नौकरी में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। यात्रा में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article