Navratri 2027 Date: साल 2027 में कब से शुरू होंगे चैत्र और शारदीय नवरात्रि, जानें अप्रैल से अक्टूबर तक की सभी जरूरी तारीखें

2027 mein Navratri Kab hai (Navratri 2027 Date) : साल 2027 में नवरात्रि कब कब पड़ेंगी। जानें चैत्र नवरात्रि 2027 कब से शुरू होंगे। साथ ही नोट करें शारदीय नवरात्रि 2027 की डेट क्या है।

Navratri 2027 Kab Hai (नवरात्रि 2027 कब है): मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास माने जाते हैं। साल 2027 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 7 अप्रैल, बुधवार से होगी। वहीं शारदीय नवरात्रि 30 सितंबर, गुरुवार से शुरू होंगे। चैत्र नवरात्रि में राम नवमी 15 अप्रैल को और शारदीय नवरात्रि में दशहरा 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं दोनों नवरात्रि की तारीखें और इनसे जुड़ी जरूरी बातें।

2027 navratri dates

2027 में नवरात्रि कब कब आएंगी, नोट करें चैत्र और शारदीय नवरात्र की डेट्स (AI Image)

चैत्र नवरात्रि 2027 कब से शुरू होंगे (Chaitra Navratri 2027 Start Date)

साल 2027 में चैत्र नवरात्रि 7 अप्रैल, बुधवार से शुरू होंगे। इस दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी।

End of Feed