अध्यात्म

Holi 2025 Date: 14 या 15 मार्च कब है होली? जानें एक्सपर्ट से

Holi, Holika Dahan 2025 Date (होली, होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त): होली का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है तो वहीं होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा पर। जानिए इस साल होली और होलिका दहन की सही तारीख क्या है।

Image

Holi, Holika Dahan 2025 Date

Holi, Holika Dahan 2025 Date (होली, होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त): होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो मार्च महीने में आता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं तो वहीं एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल होली और होलिका दहन की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। कोई 14 तो कोई 15 को होली पर्व मनाने की बात कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं शास्त्रों अनुसार होली का पर्व इस साल किस दिन मनाया जाना चाहिए।

होली और होलिका दहन 2025 तिथि व मुहूर्त (Holi, Holika Dahan 2025 Date And Time)

गोरखपुर के प्रख्यात पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। जबकि होलिका दहन एक दिन पहले यानी कि 13 मार्च को किया जाएगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इससे पहले भद्रा रहेगी जिस वजह से प्रदोष काल में होलिका दहन के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण (Holi Par Chandra Grahan)

होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का होली के पर्व पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में नहीं दिख रहा हो उस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होता। इसलिए आप बिना किसी दुविधा के ये त्योहार मना सकते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article