Vat Purnima 2023 Date, Puja Timing: ज्येष्ठ मास की इस तिथि पर रखा जाएगा वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, देखें तिथि, शुभ मुहूर्त व महत्व

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 2, 2023, 06:24 PM IST

Vat Purnima Date 2023, Puja Vidhi, Muhurat (वट पूर्णिमा कब है): ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस दिन वट वृक्ष का पूजन कर सुहागिने अपने पति के लिए प्रार्थना करती हैं। जाने इस साल ये सुहागिन सिद्ध व्रत कब रखा जाएगा, पुरी पूजा विधि क्या है, शुभ मुहूर्त, नियम और महत्व की जरूरी जानकारी

Vat Purnima Date 2023, पूजा विधि, मुहूर्त: सनातन धर्म के अनुसार सुहागिनों द्वारा हर साल में दो बार वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। जिसमें से पहला ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर होता है और दूसरा ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर। सुहागिन महिलाओं द्वारा वट व्रत के दिन पूजन और कथा का पाठ किया जाता है। वट पूर्णिमा का व्रत रख शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल वैवाहिक जीवन और घर की सुख, शांति, समृद्धि की कामना करती हैं। यहां देखें इस ज्येष्ठ मास में वट पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और पूजा को विधिपूर्वक संपन्न करने के नियम क्या हैं।

2023 vat purnima, Vat purnima date kab hai, muhurat, niyam, vat savitri puja vidhi

2023 vat purnima vrat date kab hai vat purnima niyam, muhurat, puja vidhi

वट पूर्णिमा 2023 कब है, 2023 Vat Purnima Date

सनातन धर्म के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। साल 2023 में ये सुहागिन सिद्ध व्रत 3 जून शनिवार के दिन रखा जाएगा। 3 जून को सुहागिनों द्वारा व्रत, कथा, पूजन का विशेष महत्व रहेगा, वट पूर्णिमा का पूजन कर भगवान विष्णु और शंकर प्रसन्न होते हैं। प्रभु ईश्वर अगर जातकों के तप से खुश होते हैं, तो झट से उनके सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं, एवं सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

End of Feed