अध्यात्म

20 March 2024 Ka Panchang: आज है आमलकी एकादशी, जान लें दिन भर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

20 March 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 20 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सूर्य देव मीन राशि में तो चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे। जानिए 20 मार्च का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 20 March 2024 In Hindi

20 March 2024 Panchang In Hindi: 20 मार्च को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस दिन रवि योग भी रहेगा। ये योग अत्यंत भी शुभ माना जाता है। राहुकाल की बात करें तो इस दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से दोपहर 2 बजे तक राहुकाल रहेगा। जबकि इस दिन अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा। यहां जानिए 20 मार्च का पूरा पंचांग और आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त।

आमलकी एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Amalaki Ekadashi 2024 Date And Time)

आमलकी एकादशी 20 मार्च बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 मार्च को 12 बजकर 21 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 21 मार्च को 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं एकादशी व्रत का पारण 21 मार्च की दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक किया जा सकेगा।

20 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (20 March 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:50 AM से 05:37 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:13 AM से 06:25 AM
  • अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:18 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:30 PM से 06:54 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:32 PM से 07:44 PM
  • अमृत काल 03:35 PM से 05:20 PM
  • निशिता मुहूर्त 12:04 AM, मार्च 21 से 12:52 AM, मार्च 21
  • रवि योग 06:25 AM से 10:38 PM

20 मार्च 2024 अशुभ मुहूर्त (20 March 2024 Ashubh Samay)

राहुकाल 12:29 PM से 02:00 PM, यमगण्ड 07:56 AM से 09:27 AM, गुलिक काल 10:58 AM से 12:29 PM, विडाल योग 06:25 AM से 10:38 PM, गण्ड मूल 10:38 PM से 06:24 AM (मार्च 21), दुर्मुहूर्त 12:04 PM से 12:53 PM, बाण चोर 01:28 PM से पूर्ण रात्रि तक, भद्रा 01:19 PM से 02:22 AM, मार्च 21 तक।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article