2 January 2025 Panchang (2 जनवरी 2025 आज का पंचांग): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज गुरुवार है। वर्ष के द्वितीय दिवस श्री विष्णु जी की उपासना का दिवस है।आज भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। भगवान शिव परम ब्रम्ह हैं।वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं । भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें। वर्ष 2025 के द्वितीय दिवस के प्रथम गुरुवार को विष्णु मन्दिर अवश्य जाएं।
2 January 2025 Panchang (2 जनवरी 2025 आज का पंचांग)
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -तृतीया,व्रत -गुरुवार
तिथि- तृतीया
दिवस -गुरुवार
सूर्योदय-07:09am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र- श्रवण 11:11 pm तक फिर धनिष्ठा
चन्द्र राशि -मकर,स्वामी ग्रह -शनि
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण-तैतिल 01:47 pm तक फिर गरज
योग- हर्षण 02:58pm तक फिर वणिज
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-12:05 pm से 12;46 pm तक2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:29pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:22pm से 07:23pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:07am तक
5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात
संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तकक्या न करें-किसी भी प्राणी को कष्ट मत दे।
