19 अक्टूबर का अंक राशिफल: आज 19 अक्टूबर 2025 है। दीवाली सोमवार को है। आज छोटी दीपावली है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 19-10-2025 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा का अपना प्रकाश नहीं होता है,वह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 व 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
छोटी दिवाली का अंक राशिफल
1 जन्मांक01-
शुभ अंक- 02,03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में बहुत जल्द नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व गुरु आपको बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। धन वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।दीपावली की तैयारी पूरे मन से सपरिवार करेंगे।
शुभ रंग-लाल व पीला।
2 जन्मांक 02-
शुभ अंक-03,09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु मित्र हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
3 जन्मांक03-
शुभ अंक- 01,02
जॉब व व्यवसाय- गुरु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।सपरिवार खुशी पूर्वक दीपावली की तैयारी करें।
शुभ रंग-हरा व सफेद
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4 जन्मांक04-
शुभ अंक-05,06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है। हेल्थ ठीक रहना चाहिए। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग-नीला व हरा
5 जन्मांक 05
शुभ अंक-04,07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग- हरा व आसमानी
6 जन्मांक 06-
शुभ अंक-04,07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 02 जो कि अंक 01 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्किन के मरीज सावधानी बरतें। दीवाली की तैयारी खुशी खुशी सपरिवार मनाएंगे।
शुभ रंग-हरा व नीला
7 जन्मांक07-
शुभ अंक-04,08
जॉब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु अंक 08 के स्वामी शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति है। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। चन्द्रमा धार्मिक य्यात्रा दे सकता है।
शुभ रंग-नीला व सफेद।
8 जन्मांक 08-
शुभ अंक-05,06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि शुक्र व बुध जो कि शनि के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- हरा व नीला।
9 जन्मांक09
शुभ अंक-02,03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 05 का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा भी संभावित है। स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए। दीप पर्व की तैयारी सुंदर रहेगी।
शुभ रंग- पीला व लाल
