Gold Purchase Muhurat Today (आज सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025): छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहा जाता है, दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति, और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के बाद आज भी लोग दिवाली और घर से जुड़ी कई सारी चीजें खरीदते हैं। लेकिन सवाल ये आता है कि क्या आज के दिन सोना और चांदी खरीदना चाहिए? तो यहां इस सवाल का सटीक जवाब है। यहां से आप सोना और चांदी खरीदने का मुहूर्त और साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आज और क्या-क्या खरीदना चाहिए।
क्या छोटी दिवाली पर खरीद सकते हैं सोना-चांदी?
हां, छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। जो लोग धनतेरस पर सोना और चांदी नहीं खरीद पाते हैं वो आज के दिन इसे खरीद लेते हैं।
आज सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?
- अमृत काल- 8:50 AM से 10:33 AM
- दूसरा शुभ मुहूर्त- 11:43 AM से 12:28 PM
- तीसरा मुहूर्त- 7:16 PM से 8:20 PM
छोटी दिवाली पर क्या-क्या खरीद सकते हैं?
1. दीये, मोमबत्ती या लाइट्स
छोटी दिवाली के मौके पर शाम में दीये जलाने का विधान होता है। ऐसे में अगर आप दीये नहीं लाएं हैं तो आप छोटी दिवाली के दिन दीये खरीदकर घर ला सकते हैं। इसके अलावा आप मोमबत्ती या फिर लाइट जैसी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।
2. झाड़ू
ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन ही झाड़ू खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आपने इस बार झाड़ू नहीं खरीदी है या फिर किसी कारणवश आप भूल गए हैं तो आप छोटी दिवाली के दिन भी झाड़ू खरीद सकते हैं।
3. पीतल के बर्तन
आमतौर पर लोग बर्तन धनतेरस पर ही खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आप छोटी दिवाली पर बाजार जा रहे हैं तो पीतल के बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे में आप तांबे का गिलास, कलश, कटोरी-प्लेट खरीदकर घर में ला सकते हैं।
