अध्यात्म

धनतेरस पर नहीं खरीदा सोना, तो क्या छोटी दिवाली पर खरीद सकते हैं? जानें 19 अक्टूबर को क्या रहेगा गोल्ड और सिल्वर शॉपिंग का शुभ मुहूर्त

Gold Purchase Muhurat Today (आज सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025): आज 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी है। आज के दिन सोना और चांदी खरीद सकते हैं यो नहीं, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं। साथ ही यहां सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त भी बताया गया है।

Image

आज सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (pic credit: canva)

Gold Purchase Muhurat Today (आज सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2025): छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहा जाता है, दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति, और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के बाद आज भी लोग दिवाली और घर से जुड़ी कई सारी चीजें खरीदते हैं। लेकिन सवाल ये आता है कि क्या आज के दिन सोना और चांदी खरीदना चाहिए? तो यहां इस सवाल का सटीक जवाब है। यहां से आप सोना और चांदी खरीदने का मुहूर्त और साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आज और क्या-क्या खरीदना चाहिए।

क्या छोटी दिवाली पर खरीद सकते हैं सोना-चांदी?

हां, छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। जो लोग धनतेरस पर सोना और चांदी नहीं खरीद पाते हैं वो आज के दिन इसे खरीद लेते हैं।

आज सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • अमृत काल- 8:50 AM से 10:33 AM
  • दूसरा शुभ मुहूर्त- 11:43 AM से 12:28 PM
  • तीसरा मुहूर्त- 7:16 PM से 8:20 PM

छोटी दिवाली पर क्या-क्या खरीद सकते हैं?

1. दीये, मोमबत्ती या लाइट्स

छोटी दिवाली के मौके पर शाम में दीये जलाने का विधान होता है। ऐसे में अगर आप दीये नहीं लाएं हैं तो आप छोटी दिवाली के दिन दीये खरीदकर घर ला सकते हैं। इसके अलावा आप मोमबत्ती या फिर लाइट जैसी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।

2. झाड़ू

ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन ही झाड़ू खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आपने इस बार झाड़ू नहीं खरीदी है या फिर किसी कारणवश आप भूल गए हैं तो आप छोटी दिवाली के दिन भी झाड़ू खरीद सकते हैं।

3. पीतल के बर्तन

आमतौर पर लोग बर्तन धनतेरस पर ही खरीद लेते हैं। लेकिन अगर आप छोटी दिवाली पर बाजार जा रहे हैं तो पीतल के बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे में आप तांबे का गिलास, कलश, कटोरी-प्लेट खरीदकर घर में ला सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article