19 January 2025 Panchang (19 जनवरी 2025 आज का पंचांग): परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की खष्ठी तिथि, दिन रविवार है। आज सप्ताहिक रविवार व्रत है। इस समय कुम्भ स्नान चल रहा है। सूर्योपासना करें।सूर्य अभी मकर राशि में हैं। नियम पूर्वक प्रयाग राज के संगम में स्नान करें। यह माह बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान सूर्य जी की उपासना का दिवस है। श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें।विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान विष्णु के दोनों स्वरूप के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। कम्बल व तिल- गुड़ का दान बहुत ही पुण्यदायी है। श्री सूक्त के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आज दान-पुण्य का दिवस है। समय निकालकर कुम्भ स्नान का संकल्प लें।कुम्भ में कम्बल, अन्न व द्रव्य दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
19 January 2025 Panchang (19 जनवरी 2025 आज का पंचांग)
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह- माघ, कृष्ण पक्ष, खष्ठी
तिथि- पंचमी 07:31am तक फिर खष्ठी
दिवस- रविवार
सूर्योदय- 07:18am
सूर्यास्त- 05:35pm
नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 05:31pm तक फिर हस्त
चन्द्र राशि- कन्या राशि, स्वामी- बुध
सूर्य राशि- मकर, स्वामी ग्रह- शनि
करण- तैतिल 07:31am तक फिर गरज
योग- अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त
1) अभिजीत- 12:07 से 12:51 pm तक
2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:26pm तक
3) गोधुली मुहूर्त- 06:21pm से 07:25pm तक
4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक
5) अमृत काल- 06:04am से 07:48am तक
6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:43 से 12:24तक रात
7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-
पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- सायंकाल 04;30 बजे से 06 बजे तक
क्या न करें- असत्य वाचन से बचें।
