17 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 17 दिसंबर 2024): आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज पौष माह के प्रथम मंगलवार का पावन व्रत करें। आज हनुमान जी की उपासना तिथि होती है। आज सुन्दरकाण्ड पाठ का बहुत महत्व है। द्वितीया व्रत भी आज ही है।शिव उपासना करें। वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। हनुमान जी के नाम का मानसिक जप करें। गंगा स्नान करें। इस माह शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज सात अन्न के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। मंगलवार व्रत फलाहारी होता है। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान व दान पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है।प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेते रहें। अब आइए जानें पूरा पंचांग।
17 December 2024 Panchang (आज का पंचांग 17 दिसंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - मंगलवार पर्व.-द्वितीया
तिथि- द्वितीया 10:57am फिर तृतीया
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-07:06am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-पुनर्वसु
चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध 06:48 pm तक फिर कर्क,स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण-गरज 10:51 am तक फिर वणिज
योग-ब्रम्ह 09:13 pm तक फिर इंद्र
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:53am से 12:35 pm तक2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:29pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात
संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक
दिशा शूल-उत्तर व उत्तर -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-अपरान्ह 03 बजे से 04:30 बजे तकक्या न करें-असत्य मत बोलें।
