अध्यात्म

16 Somwar Vrat Starting Date 2024: जानिए 2024 में 16 सोमवार व्रत कब शुरू करें, कौन- कौन सी है शुभ तिथि

16 Somwar Vrat Starting Date 2024 (16 सोमवार व्रत कब शुरू करें 2024): 16 सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए 16 सोमवार का व्रत करना उत्तम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में कब से 16 सोमवार का व्रत शुरू कर सकते हैं।

Image

16 Somwar Vrat Starting Date 2024

16 Somwar Vrat Starting Date 2024 (16 सोमवार व्रत कब शुरू करें 2024): सोलह सोमवार के व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस व्रत को करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है। लगातार 16 सोमवार तक इस व्रत को किया जाता है। इस व्रत को करने से पहले इस व्रत को करने का संकल्प किया जाता है। यदि आपकी कोई मनोकामना भी है तो इस व्रत को कर सकते हैं। सोलह सोवमार का व्रत करने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है। यूं तो सोलह सोमवार का व्रत शुरू करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है, लेकिन उसके अलावा भी जिस महीने में शुभ मुहूर्त और शुभ तिथि को इस व्रत को आरंभ किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में सोलह सोमवार का व्रत कब से शुरू किया जा सकता है। कौन- कौन सी होगी शुभ तिथि।

इन तिथियों में कर सकते हैं 16 सोमवार शुरू 2024 ( You can start 16th Monday on these Dates)

18 मार्च 2024- फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष का नवमी तिथि के दिन साल 2024 का सोलह सोमवार शुरू करने का शुभ दिन है। इस दौरान होलाष्टक होगा इस समय कोई भी शुभ काम शुरू नहीं किया जाता है। यदि आप चाहें तो इस मुहूर्त को छोड़ सकते हैं।

8 अप्रैल 2024 - चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सोलह सोमवार शुरू करने का दूसरा शुभ मुहूर्त बनेगा।

13 मई 2024- वैशाख की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सोलह सोमवार आरंभ करने का तीसरा शुभ दिन होगा।

20 मई 2024- इस दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि है। यह दिन सोलह सोमवार शुरू करने का चौथा शुभ दिन होगा।

27 मई 2024- इस दिन ज्येषठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सोलह सोमवार शुरू करने का पांचवा शुभ मुहूर्त होगा।

3 जून 2024- इस दिन ज्येषठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सोलह सोमवार शुरू करने का छठा शुभ मुहूर्त होगा।

15 जुलाई 2024- इस दिन आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सोलह सोमवार शुरू करने का सातवां शुभ दिन होगा।

22 जुलाई 2024- इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकंम तिथि है। यह दिन सोलह सोमवार शुरू करने की सबसे उत्तम तिथि है।

2 सितंबर 2024- इस दिन भादव महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह दिन सोलह सोमवार शुरू करने शुभ होगा।

9 सितंबर 2024- इस दिन भादव महीने की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन भी सोलह सोमवार शुरू करने का शुभ मुहूर्त है।

16 सितंबर 2024- भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि को ये व्रत आरंभ कर सकते हैं।

7 अक्टूबर 2024 - आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भी सोलह सोमवार का व्रत शुरू कर सकते हैं।

14 अक्टूबर 2024- आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भी सोलह सोमवार का व्रत शुरू कर सकते हैं।

21 अक्टूबर 2024- कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थि तिथि को भी सोलह सोमवार का व्रत शुरू कर सकते हैं।

28 अक्टूबर 2024- कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को भी सोलह सोमवार का व्रत शुरू कर सकते हैं।

9 दिसंबर 2024- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को साल 2024 का सोलह सोमवार शुरू करने का अंतिम शुभ मुहूर्त होगा।

Solah Somwar Vrat Importance ( सोलह सोमवार व्रत का महत्व)

सनातन धर्म में सोलह सोमवार के व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। यदि कोई कुंवारी कन्या सोलह सोमवार का व्रत करती हैं तो महादेव की कृपा से उसे सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी इस व्रत को सबसे उत्तम माना गया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article