16 November 2024 Panchang: आज मार्गशीर्ष माह की प्रतिपदा है। भगवान कृष्ण ने गीता में इस माह को सर्वश्रेष्ठ कहा है। आज व्रत करने व अन्न दान करने से भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। भगवान कृष्ण जी की पूजा करें। गीता पाठ करें। विष्णु के राम व कृष्ण रूप दोनों रूप की पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जप करें। श्री सूक्त का पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। कल शुक्रवार है तो माता लक्ष्मी की उपासना का महान समय है। इस दिन ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्र अनुष्ठान से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। मार्गशीर्ष माह में किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। कम्बल दान करें। चलिए अब जानते हैं 16 नवंबर का पूरा पंचांग।
16 November 2024 Panchang
वृश्चिक संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त (Vrishchika Sankranti 2024 Shubh Muhurat)
वृश्चिक संक्रान्ति पुण्य काल - 08:02 ए एम से 12:35 पी एम
अवधि - 04 घण्टे 33 मिनट्स
वृश्चिक संक्रान्ति महा पुण्य काल - 08:02 ए एम से 09:33 ए एम
अवधि - 01 घण्टा 31 मिनट्स
16 नवंबर 2024 पंचांग (16 November 2024 Panchang)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,
पर्व -प्रतिपदा व्रत
तिथि- प्रतिपदा
सूर्योदय-06:39am
सूर्यास्त-05:30 pm
नक्षत्र-- कृतिका 07:28 pm तक फिर रोहिणी
चन्द्र राशि -- वृष स्वामी ग्रह -शुक्र
सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र 07-41am तक फिर वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल
करण- बालव01 बजकर 21 मिनट शाम तक फिर कौलव
योग:परिघ 11 बजकर 48 मिनट सायंकाल तक फिर शिव
16 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (16 November 2024 Shubh Muhurat)
अभिजीत-11:54 am से 12:34 pm तक
विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:21pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक
अमृत काल-06:06am से 07:41am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक
दिशा शूल--पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
