15 November 2024 Panchang: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दीप दान और देव दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानें सही जानकारी

15 November 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 15 तारीख को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। जानिए 15 नवंबर का पूरा पंचांग।

15 November 2024 Panchang In Hindi: आज कार्तिक पूर्णिमा है। कहते हैं इस दिन व्रत करने व दीप दान करने से भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन भगवान शंकर जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए इस दिन ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जप अवश्य करें। तो वहीं शिवपुराण का पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा कई लोग इस दिन सत्यनारायण पूजा भी करते हैं। गंगा स्नान के लिए भी ये दिन बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं 15 नवंबर का पूरा पंचांग।

15 November 2024 Panchang

15 November 2024 Panchang

देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पूजा मुहूर्त 2024 (Dev Diwali Or Kartik Purnima Puja Time 2024)

15 नवंबर को देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में दीप दान भी कर सकते हैं।

End of Feed