अध्यात्म

Sawan 2025 का पहला सोमवार: आज जल चढ़ाने का शुभ समय, अभिजीत मुहूर्त और गोधूलि बेला यहां से जानें

14 July 2025, Sawan Ka Pahla Somvar Jal Chadhane Ka Samay: सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भोलेनाथ को जलाभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है। आज सावन का पहला सोमवार है। यहां से जानें कि आप पहले सोमवार पर कितने बजे जल चढ़ाएंगे। जलाभिषेक का सही मुहूर्त और नियम।

Image

सावन के पहले सोमवार के दिन जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त (Photo Source: Times Now Navbharat)

14 जुलाई को शिवजी को जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या है?: सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई यानी आज है। देशभर में इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाया जाएगा। बाबा की भक्ति में डूबे भक्त सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए मंदिर के बाहर लाइन लगा देते हैं। मंदिरों में काफी भीड़ होती है। दूध, गंगाजल और साफ पानी से जल अर्पित किया जाता है। वही, जल अगर शुभ मुहूर्त देखकर चढ़ाया जाए तो मंगलकारी साबित होता है। यहां से आप सोमवार के दिन जल चढ़ाने का सही समय जानें और साथ ही जल चढ़ाने के कुछ खास नियम को भी समझें। ऐसे में आइए जानते हैं जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और नियम-

जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 04.42 बजे से 05.26 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.18 बजे से 04.11 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.18 बजे से 07.40 बजे तक
  • अमृत काल- रात 11.21 से 15 जुलाई की रात 12.55 बजे तक

जल चढ़ाने का सही तरीका-

जल चढ़ाने के लिए हमेशा ताबें के एक साफ लौटे में गंगाजल या ताजा पानी लें। फिर उसमें अक्षत, चंदन और फूल डालकर ही अर्पित करें।

शिव मंदिर में पूर्व दिशा की ओर या फिर ईशान कोण की तरफ मुख करके खड़े हों। इस दिशा में ही खड़े होकर जल चढ़ाया जाता है।

ध्यान दें आप कभी भी एकदम सीधे खड़े होकर शिवलिंग पर जल न चढ़ाएं। हमेशा थोड़ा झुककर जल का अर्पण करें, जिससे शिवलिंग से गिरता जल आपके पैरों को न छुए। जल का पैर पर गिरना शुभ नहीं होता।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article