अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 14 January 2025: पंचांग से जानिए मकर संक्रांति स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

14 January 2025 Panchang: 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यहां आप जानेंगे मकर संक्रांति महा पुण्य काल समय।

Image

14 January 2025 Panchang

14 January 2025 Panchang: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा इस दिन से सूर्य देव उत्तर की ओर बढ़ते हैं। मकर संक्रांति से मौसम में बदलाव होने लगता है। पंचांग अनुसार इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए 14 जनवरी के शुभ मुहूर्त।

14 जनवरी 2025 त्योहार (14 January 2025 Festival)

  • माघ महीने का प्रारंभ
  • मकर संक्रांति
  • पोंगल
  • उत्तरायण
  • मकरविलक्कु
  • इष्टि

मकर संक्रान्ति शुभ मुहूर्त 2025 (Makar Sankranti 2025 Shubh Muhurat)

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - 09:03 से 17:46

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - 09:03 से 10:48

मकर संक्रान्ति का क्षण - 09:03

14 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त (14 January 2025 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त 05:27 AM से 06:21 AM तक

अभिजित मुहूर्त 12:09 PM से 12:51 PM

विजय मुहूर्त 02:15 PM से 02:57 PM

गोधूलि मुहूर्त 05:43 PM से 06:10 PM

सायाह्न सन्ध्या 05:46 PM से 07:07 PM

अमृत काल 07:55 AM से 09:29 AM

14 जनवरी 2025 राहुकाल (14 January 2025 Rahukaal)

14 जनवरी 2025 को राहुकाल दोपहर 3:08 से शाम 04:27 बजे तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article