14 January 2025 Panchang: पंचांग से जानिए मकर संक्रांति के दिन क्या होगा स्नान का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

14 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 14 जनवरी 2025): मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

14 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 14 जनवरी 2025): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज सूर्य मकर राशि में हैं। मकर संक्रांति का पर्व नियम पूर्वक करें। मकर संक्रांति बहुत ही पुण्यदायी दिवस होता है। भगवान सूर्य जी की उपासना का दिवस है। शिव पुराण का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। भोलेनाथ जन कल्याण करते हैं। शिव जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें।पौष माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं ,उपासना करें। रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को समर्पित करें। गोरखपुर में गोरक्षनाथ मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाते हैं। गोरक्षनाथ जी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज दान-पुण्य का दिवस है। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

14 January 2025 Panchang (आज का पंचांग 14 जनवरी 2025)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, पर्व -मकर संक्रांति

End of Feed