अध्यात्म

13 March 2025 Panchang: आज भद्रा कब से कब तक रहेगी, कब किया जाएगा होलिका दहन, पंचांग से जानिए सबसे सही मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 March 2025, Holika Dahan Muhurat (आज का पंचांग 13 मार्च 2025): इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा है। जिसे होली पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन के समय भद्रा का साया रहेगा। पंचांग से जानिए होलिका दहन का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Aaj Ka Panchang 13 March 2025

Aaj Ka Panchang 13 March 2025, Holika Dahan Muhurat (आज का पंचांग 13 मार्च 2025): गुरुवार को हिंदू धर्म और ज्योतिष में अत्यंत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जिसे देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। बृहस्पति को विद्या, धन, संतान सुख और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार को व्रत करने और भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें गुरुवार का व्रत रखने और दान-पुण्य करने की सलाह दी जाती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना, पीले फूल चढ़ाना, चने की दाल और गुड़ का दान करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसके अलावा केले और पीपल के वृक्ष की पूजा करने से भी जातक सकारात्मकता ऊर्जा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किसी से उधार नहीं लेना चाहिए और बालों को नहीं धोना चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक कष्ट बढ़ सकते हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए यहां देखें 13 मार्च 2025 का पंचांग।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2025 (Holika Dahan Shubh Muhurat 2025)

फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में भद्रा रहित समय में होलिका दहन करते हैं। 13 मार्च को भद्रा 10:35 दिन से रात्रि 11:26 तक है। अतः होलिका दहन दिनांक 13 मार्च दिन गुरुवार को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट के बाद किया जाएगा। शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11:26 से 12:30 रात्रि तक का है।

Aaj Ka Panchang 13 March 2025 (आज का पंचांग 13 मार्च 2025)

संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह - फाल्गुन,शुक्ल पक्ष,

तिथि - चतुर्दशी10:37 ए.एम तक फिर पूर्णिमा

पर्व - होलिका दहन

दिवस - गुरुवार

सूर्योदय - 06:38 ए.एम सूर्यास्त - 6:27 ए.एम

नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी

चन्द्र राशि - सिंह,स्वामी ग्रह -सूर्य

सूर्य राशि - कुंभ,स्वामी ग्रह-शनि

करण - वणिज 10:35 ए.एम फिर विष्टि

योग - धृति 01:03 पी.एम तक फिर शूल

13 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त (13 March 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत - 12:07 पी.एम से 12:55 पी.एम तक

विजय मुहूर्त - 02:25 पी.एम से 03:25 पी.एम तक

गोधुली मुहूर्त - 06:25 पी.एम से 07:21 पी.एम तक

ब्रम्ह मुहूर्त - 4:03 ए.एम से 05:07 ए.एम तक

अमृत काल - 06:03 ए.एम से 07:46 ए.एम तक

निशीथ काल मुहूर्त - रात 11:42 पी.एम से 12:26 पी.एम तक

संध्या पूजन - 06:26 पी.एम से 07:04 पी.एम तक

दिशा शूल - दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त - राहुकाल - दोपहर 01:30 पी.एम बजे से 03:00 पी.एम बजे तक

क्या करें - इस दिन फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। फाल्गुन पूर्णिमा भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करते हैं। इस दिन नृसिंह भगवान की उपासना भी करते हैं। संपूर्ण भक्ति भाव से घर व मंद‍िर में शिव पुराण का पाठ करें। होलाष्टक लग चुका है। तांत्रिक उपासना का फल ज्यादा मिलेगा। इस समय बंगलामुखी उपासना की जाती है। होलिका दहन के समय भगवान के किसी भी नाम का संकीर्तन करें। भगवान के कई नाम हैं। होलिका दहन के समय लोग फाल्गुन गीत भी गाते हैं। पूर्ण उमंग व तरंग से होलिका दहन के समय सुंदर फाल्गुन गीत का सानन्द लें। मृदुल हृदय व निर्मल अंतःकरण में श्री हरि नाम का स्मरण आपके जीवन को धन्य कर देगा। भगवान की भक्ति प्राप्त करने के स्वर्णिम अवसर का सदुपयोग करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article