अध्यात्म

11 August 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय और तुलसीदास जयंती का पूजा मुहूर्त

11 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 11 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन तुलसीदास जयंती मनाई जाती है। चलिए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय।

Image

Aaj Ka Panchang 11 August 2024

11 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 11 अगस्त 2024 को तुलसीदास जयंती मनाई जाएगी। इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं। जिस वजह से इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। बता दें इस दिन सुबह 05:48 से 05:49 तक द्विपुष्कर योग और रवि योग रहेगा। ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त 11:54am से 12:47 pm तक रहेगा। चलिए जानते हैं आज का पूरा पंचांग और तुलसीदास जयंती का मुहूर्त।

तुलसीदास जयंती 2024 मुहूर्त (Tulsidas Jayanti 2024 Muhurat)

तुलसीदास जयंती का मुहूर्त 11 अगस्त की सुबह 05:44 से 12 अगस्त की सुबह 07:55 बजे तक रहेगा।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष

तिथि--सप्तमी

व्रत व पर्व- श्रावण सप्तमी व्रत

दिवस-रविवार

सूर्योदय-05:45am

सूर्यास्त-07:07pm

नक्षत्र- चित्रा 06 am तक फिर स्वाती

चन्द्र राशि- तुला,स्वामीग्रह-शुक्र

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-गरज 06:52pm तक फिर वणिज

योग: शुभ 04pm तक फिर शुक्ल

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

विजय मुहूर्त-02:28pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:29pm से 07:26 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

अमृत काल-06:08am से 07:55am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:53से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:21pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- शिव उपासना के साथ भगवान सूर्य की उपासना करें। मंगल व सूर्य दोष का उपाय करें। श्रावण माह सप्तमी का व्रत करें। आचरण पर ध्यान दें। रामकथा श्रवण करें। आज कुशोदक व मधु से शिव लिंग का रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे।शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज दही से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। घी से रुद्राभिषेक करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में तीर्थ करें। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर पूजन करें। सूर्य पिता का कारक ग्रह है।पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article