10 October 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज अष्टमी है या सप्तमी, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

10 October 2024 Panchang: 10 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी दोनों ही तिथि रहेगी। ऐसे में जानिए इस दिन नवरात्रि का सातवां व्रत रखा जाएगा या आठवां। जानें 10 तारीख का पूरा पंचांग।

10 October 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 10 अक्टूबर को नवरात्रि की सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। लेकिन इस दिन सातवां नवरात्रि माना जाएगा। क्योंकि सप्तमी युक्त अष्टमी उत्तम नहीं मानी जाती। इसके अलावा इस दिन नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रहेगा। सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे तो चंद्र देव धनु राशि में। चलिए आपको बताते हैं 10 अक्टूबर का पूरा पंचांग।

आज अष्टमी है या सप्तमी (10 October 2024 Ko Kansa Navratri Hai)

10 अक्टबर को नवरात्रि माता दुर्गा पूजा का सप्तमी दिवस है। इस दिन माता कालरात्रि के रूप में माता दुर्गा की उपासना की जाती है। इस दिन शिव व शक्ति की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता के नाम का जप करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ पुण्यदायी है। नवरात्र व्रत का पुण्य अखण्ड है, इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं। मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु संकल्प करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें या कराएं। बेहतर है कि माता दुर्गा की भक्ति मांगे। यह स्थायी है। भक्ति जन्म जन्मांतर काम आती है। शिव उपासना अवश्य करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 या 09 पाठ अवश्य करें। माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें। इस दिन दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट के बाद अष्टमी लग जायेगी। लेकिन इस दिन अष्टमी व्रत नहीं रहेगा। उदया तिथि 11 अक्टूबर को होने के कारण अष्टमी 11 अक्टूबर को ही मानी जायेगी। तो वहीं सप्तमी युक्त अष्टमी मान्य नहीं है होती है। इसलिए भी 10 अक्टूबर को अष्टमी नहीं मनाई जाएगी।

End of Feed