अध्यात्म

10 October 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज अष्टमी है या सप्तमी, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

10 October 2024 Panchang: 10 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी दोनों ही तिथि रहेगी। ऐसे में जानिए इस दिन नवरात्रि का सातवां व्रत रखा जाएगा या आठवां। जानें 10 तारीख का पूरा पंचांग।

Image

10 October 2024 Panchang

10 October 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 10 अक्टूबर को नवरात्रि की सप्तमी तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। लेकिन इस दिन सातवां नवरात्रि माना जाएगा। क्योंकि सप्तमी युक्त अष्टमी उत्तम नहीं मानी जाती। इसके अलावा इस दिन नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रहेगा। सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे तो चंद्र देव धनु राशि में। चलिए आपको बताते हैं 10 अक्टूबर का पूरा पंचांग।

आज अष्टमी है या सप्तमी (10 October 2024 Ko Kansa Navratri Hai)

10 अक्टबर को नवरात्रि माता दुर्गा पूजा का सप्तमी दिवस है। इस दिन माता कालरात्रि के रूप में माता दुर्गा की उपासना की जाती है। इस दिन शिव व शक्ति की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता के नाम का जप करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ पुण्यदायी है। नवरात्र व्रत का पुण्य अखण्ड है, इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं। मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु संकल्प करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें या कराएं। बेहतर है कि माता दुर्गा की भक्ति मांगे। यह स्थायी है। भक्ति जन्म जन्मांतर काम आती है। शिव उपासना अवश्य करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 या 09 पाठ अवश्य करें। माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें। इस दिन दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट के बाद अष्टमी लग जायेगी। लेकिन इस दिन अष्टमी व्रत नहीं रहेगा। उदया तिथि 11 अक्टूबर को होने के कारण अष्टमी 11 अक्टूबर को ही मानी जायेगी। तो वहीं सप्तमी युक्त अष्टमी मान्य नहीं है होती है। इसलिए भी 10 अक्टूबर को अष्टमी नहीं मनाई जाएगी।

10 अक्टूबर 2024 पंचांग (10 October 2024 Panchang In Hindi)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी 12:31pm तक फिर अष्टमी

दिवस-गुरुवार

सूर्योदय-06:17am

सूर्यास्त-06:01pm

नक्षत्र-- पूर्वाषाढ़ा

चन्द्र राशि -- धनु राशि,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

सूर्य राशि- कन्या राशि,स्वामी ग्रह -बुध

करण- वणिज 12:35 pm तक फिर विष्टि

योग- अतिगण्ड

10 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (10 October 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52 am से 12:34 pm तक

विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:23 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:23 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:05am तक

अमृत काल-06:08am से 07:41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:40से 12:20 तक रात

संध्या पूजन-06:24 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल- साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article