अध्यात्म

10 January 2025 Panchang: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, यहां जानें पूरा पंचांग

10 January 2025 Panchang (10 जनवरी 2025 आज का पंचांग): पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा का मुहूर्त 12:08 पी एम से 12:50 पी एम तक रहने वाला है। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

10 January 2025 Panchang (10 जनवरी 2025 आज का पंचांग): परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन शुक्रवार है। एकादशी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज श्री विष्णु जी उपासना का दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें।विष्णु पालनकर्ता हैं। आज भगवान गोविंद की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। प्रातःकाल विष्णु मन्दिर जाएं ,उपासना करें। भगवान गोविंद के विग्रह की 04 परिक्रमा करें। भगवान की भक्ति प्राप्त करने के लिए तुलसी का दल विष्णु जी को समर्पित करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

10 January 2025 Panchang (10 जनवरी 2025 आज का पंचांग)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष,पर्व -शुक्रवार ,व्रत -एकादशी व्रत

तिथि- एकादशी 10:21 am तक फिर द्वादशी

दिवस -शुक्रवार

सूर्योदय-07:18am

सूर्यास्त-05:35pm

नछ्त्र- कृतिका 01:43 pm तक फिर रोहिणी

चन्द्र राशि - वृष, स्वामी ग्रह -शुक्र

सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- विष्टि 10:23 am तक फिर बव

योग- शुभ 02:38 pm तक फिर शुक्ल

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-12:08 से 12;49 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:27pm तक

3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:25pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:04am से 07:47am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या न करें-आज चावल ग्रहण मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article