विनायक चतुर्थी 1 मई 2025 (Vinayak Chaturthi 2025): सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करते हैं। मान्यताओं अनुसार जो कोई भी सच्चे मन से ये व्रत रखता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है। चलिए आपको बताते हैं विनायक चतुर्थी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
1 मई 2025 विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (1 May 2025 Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat)
1 मई 2025 को विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त सुबह 10:59 से 11:23 बजे तक रहेगा। चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे से होगा और समापन 01 मई को सुबह 11:23 बजे होगा।
विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi ) पूजा विधि
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- फिर व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करें।
- इस दिन भगवान गणेश को गंगाजल से स्नान कराएं।
- साथ ही चंदन, रोली, कुमकुम और सुंदर पुष्पों से उनका श्रृंगार करें।
- इसके बाद उन्हें लड्डू और मोदक अर्पित करें।
- साथ ही उनके मंत्रों का जाप भी जरूर करें।
- विनायक चतुर्थी की कथा का श्रवण करें।
- अंत में आरती उतारकर प्रसाद सभी में बांट दें।
विनायक चतुर्थी मंत्र (Ganesh Ji Ke Mantra)
-ॐ गं गणपतये नमः
-ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व (Vinayak Chaturthi Ka Mahatva)
विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। कहते हैं इस दिन जो श्रद्धालु गणपति की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विधिपूर्वक व्रत रखते हैं उनकी समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
