क्या है मार्गदर्शन स्कीम, गांवों में शिक्षा मानक को कैसे किया जाएगा बे​हतर, नौकरी में कैसे देगी फायदा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 09:34 AM IST

एआईसीटीई ने मार्गदर्शन स्कीम लॉन्च की है। इस परिवर्तनकारी योजना का उद्देश्य मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट्स (एमआई) के माध्यम से मेंटी बेनिफिशियरी इंस्टीट्यूट्स (एमबीआई) को सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्लिकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने मार्गदर्शन स्कीम लॉन्च की है। इस परिवर्तनकारी योजना का उद्देश्य मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट्स (एमआई) के माध्यम से मेंटी बेनिफिशियरी इंस्टीट्यूट्स (एमबीआई) को सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करना है और देश भर में तकनीकी शिक्षा के मानक को ऊपर उठाना है।

margdarshan scheme

मार्गदर्शन स्कीम (image - canva)

एआईसीटीई के चैयरमेन प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने कहा, "इस मार्गदर्शन स्कीम का उद्देश्य इंस्टीट्यूशन्स की गुणवत्ता को बढ़ाना है। 10 इंस्टीट्यूशन्स को 30 लाख रुपए का आवंटन प्रदान किया जाएगा, जिन्हें उन ग्रामीण संस्थानों का मागदर्शन करने का काम सौंपा जाएगा जो अब तक मान्यता प्राप्त नहीं हो सके हैं। एआईसीटीई टीम ने इस स्कीम से अत्यधिक उन्नत विकास के प्रयास किए हैं।"

End of Feed